लाइव न्यूज़ :

मुरादाबादः कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पर FIR, प्रियंका गांधी संग किया था डोर-टू-डोर कैंपेन, बीजेपी पर निकाला गुस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 09:54 IST

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश भदौरिया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान ने घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति ली थी, लेकिन देखा गया कि उनके साथ कार में सवार लोगों के साथ रोड शो जैसी स्थिति बन गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिजवान कुरैशी गुरुवार को प्रियंका गांधी के साथ शहर में डोर टू डोर कैंपेन किया थापुलिस का आरोप है कि रिजवान के कैंपेन में रोड शो जैसी स्थिति बन गई थीरिजवान कुरैशी ने कहा कि मेरठ में अमित शाह और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी कैंपने किया फिर उनपर FIR क्यों नहीं हुई

मुरादाबाद : यूपी पुलिस द्वारा मुरादाबाद में कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी के घर-घर प्रचार अभियान के दौरान रोड शो जैसी स्थितिसामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। कुरैशी मुरादाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं उन्होंने गुरुवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर प्रचार किया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, अभियान एक रोड शो की तरह लग रहा था।

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश भदौरिया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान ने घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति ली थी, लेकिन देखा गया कि उनके साथ कार में सवार लोगों के साथ रोड शो जैसी स्थिति बन गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत के अनुसार, एक मामला दर्ज किया गया है।

वहीं अपने खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर रिजवान ने बीजेपी पर काफी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी डर गई है इसलिए वह ऐसी राजनीति कर रही है। शिकायत दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कुछ दिन पहले डोर-डू-डोर मीटिंग की थी। मेरठ में अमित शाह ने घर-घर जाकर किया अभियान, उनके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं? डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान अगर लोग बिना शर्त प्यार से हमारा स्वागत करते हैं तो इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। डर गई बीजेपी, इसलिए है ये राजनीति।

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीमुरादाबादउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील