लाइव न्यूज़ :

यूपी: अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाशी के लिए पुलिस ने लगाया ड्रोन, पास के गांव में छिपे रहने की मिली थी खबर

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 14:18 IST

अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाशी के लिए पुलिस ने अपना अभियान तेज कर लिया है। ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर लिया है। ऐसे में पुलिस को उसके एक गांव में छिपे रहने की खबर भी मिली थी। हालांकि काफी देर तक तालाशी के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।

लखनऊ:  माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर कौशांबी पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बता दें कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में शाइस्ता भी आरोपी है। ऐसे में पुलिस को उसकी तलाश है और इस सिलसिले में कई थानों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। 

हालांकि शाइस्ता परवीन के छिपे रहने की खबरें पुलिस को मिल रही है और उस आधार पर छापेमारी भी हो रही है , लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ में नहीं लगी है। दावा है कि वह पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में है, ऐसे में पुलिस वाटरवेज में भी तलाशी कर रही है। 

क्या है ताजा अपडेट

एनबीटी की एक खबर के अनुसार, कौशांबी पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शाइस्ता परवीन इलाके के पल्हाना गांव में छिपी हुई है, ऐसे में पुलिस ने यहां छापा मारा लेकिन उन्हें उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इलाके में कई घंटों के खोजबीन के बाद भी शाइस्ता का कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने शाइस्ता को पकड़ने के लिए इलाके में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया है और कई फुटेज प्राप्त की है लेकिन आरोपी का कहीं भी पता नहीं चला है। 

इस पर बोलते हुए एएसपी समर बहादुर ने कहा है कि "आज हमने सर्च ऑपरेशन चलाया। हमे कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। ऑपरेशन करीब दो घंटे चला है। इसमें ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग किया गया है। ड्रोन के माध्यम से प्राप्त फुटेज की जांच जारी है। आज हमे कोई सफलता नहीं मिली है।"

पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल की फिराक में है शाइस्ता- दावा

पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। शाइस्ता के साथ अतीक की बहन आयशा भी फरार है और पुलिस को इनकी तलाश है। ऐसे में इन्हें लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है ये पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में है। खबर यह भी है कि पुलिस से बचने के लिए शाइस्ता बार-बार अपना लोकेशन और नंबर दोनों ही बदल रही है।  

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील