आँख मिचौली खेलते वक्त आइसक्रीम की ट्रॉली के अंदर छुपा 5 साल का बच्चा, लेकिन बाहर निकली लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2019 05:12 PM2019-07-30T17:12:07+5:302019-07-30T17:12:07+5:30

पीलीभीत पुलिस के मुताबिक जब बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब यह हादसा हुआ। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही परिवार ने पोस्टमार्टम करवाया है।

UP Pilibhit five-year-old boy hid inside an ice-cream trolley died of suffocated | आँख मिचौली खेलते वक्त आइसक्रीम की ट्रॉली के अंदर छुपा 5 साल का बच्चा, लेकिन बाहर निकली लाश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights 5 वर्षीय अथर्व गुप्ता दस्तों के साथ लुकाछुपी खेल रहा था मासूम अथर्व गुप्ता की दम घुटने से हुई थी मौत आइसक्रीम की ट्रॉली के आंदर मिला शवपरिवार ने कोई पोस्ट मार्टम नही करवाया

उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में पांच वर्षीय लड़के अथर्व गुप्ता की मौत हो गई है। अथर्व गुप्ता का शव आइसक्रीम की ट्रॉली के अंदर मिला है। आँख मिचौली खेलते हुये अथर्व गुप्ता आइसक्रीम की ट्रॉली में छिप गया था। दम घुटने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। अथर्व गुप्ता नर्सरी का छात्र था।

सोमवार (29 जुलाई) को कालीनगर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। माधोटांडा पुलिस थाने के अनुसार जब बच्चा काफी लंबे समय तक नहीं मिला तब घरवालों ने उसको खोजना शुरू किया। जब परिवार के एक सदस्य ने बाहर खड़े आइसक्रीम की ट्रॉली को खोल कर देखा तो उसमें अथर्व गुप्ता की लाश मिली। 
 
अथर्व गुप्ता के पिता अजय गुप्ता व्यापार मंडल कमेटी के अध्यक्ष हैं। पिता अजय गुप्ता ने बताया, '' मेरे बेटे को रविवार को खेलते हुए थोड़ी चोट लग गयी थी इसीलिए सोमवार को उसे स्कूल नहीं भेजा था।" थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने कहा, "जब बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब यह हादसा हुआ। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही परिवार ने पोस्टमार्टम करवाया है।"

Web Title: UP Pilibhit five-year-old boy hid inside an ice-cream trolley died of suffocated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे