लाइव न्यूज़ :

यूपी पंचायत चुनावः ट्रंप कार्ड बने परदेसी वोटर, टिकट और बसों का इंतजाम कर रहे प्रत्याशी, जानें क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2021 17:54 IST

मुंबई या दिल्ली से लोग पूरी की पूरी बोगी बुक कर चुनावों में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पहुंचते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या पूर्वांचल के 20 जिलों के मजदूरों की है.रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 32.49 लाख मजदूर गांव लौटे हैं.प्रत्याशी लाने के लिए टिकट और बसों का इंतजाम करने में लग गए हैं.

लखनऊः यूपी के पंचायत चुनावों में दूसरे राज्यों में रह रहे परदेसी मतदाताओं के साथ लॉकडाउन में गांव लौटे मजदूरों की भूमिका भी अहम हो गई है.

 

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों से दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में गए लाखों मजदूरों को बुलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रत्याशी लाने के लिए टिकट और बसों का इंतजाम करने में लग गए हैं. केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 32.49 लाख मजदूर गांव लौटे हैं. इनमें बड़ी संख्या पूर्वांचल के 20 जिलों के मजदूरों की है.

वापस आए मजदूरों में आधे के आसपास काम की तलाश में लौट गए. उन्हें भी वापस बुलाया जा रहा है. नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जिले के गांव बजहा में 3287 मतदाता हैं, इनमें से 500 बड़े शहरों में रहते हैं. अन्य गांवों के 20-30% वोटर भी बड़े शहरों में रहते हैं. परदेसी वोटरों को मतदान में लाने के लिए आने-जाने का किराया-भाड़ा देने के साथ ही गांवों में कॉलोनी और अन्य सुविधाओं का लालच दिया जाता है.

चुनाव यूपी में, प्रचार मुंबई मेंः मुंबई में उत्तर भारतीय महासंघ के महासचिव इंजीनियर इम्तियाज अली का गांव के 350 मतदाताओं पर प्रभाव है. वह बताते हैं, ''कई लोग तो मुंबई में मीटिंग करके गए हैं. हमारी प्रॉपर्टी गांव में है, इसलिए दखल रखना पड़ता है. मजदूरों के साथ मीटिंग होती रहती है, किसे वोट देना है? हम उनकी मदद करते हैं तो वो हमारी बात सुनते हैं.

पूरी बोगी बुक कर प्रत्याशी को जिताने पहुंचते हैंः मुंबई या दिल्ली से लोग पूरी की पूरी बोगी बुक कर चुनावों में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पहुंचते हैं. धनौरा में प्रधानी का चुनाव लड़ चुके मुन्ना यादव बताते हैं, हमारे गांव में मुस्लिम आबादी अधिक है, कुल मतदाता 1700 के करीब हैं. इनमें से 400 लोग बाहर बड़े शहरों में रहते हैं. प्रत्याशी उनके आने जाने का इंतजाम करते हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावपंचायत चुनावउत्तर प्रदेशमुंबईदिल्लीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा