लाइव न्यूज़ :

यूपी : ईंधन की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- "केवल मुट्ठी भर लोगों को पेट्रोल की जरूरत है

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 21, 2021 20:30 IST

यूपी के मंत्री ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि देश के चुनिंदा लोग पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं , जिनके पास चार पहिया वाहन हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी मंत्री के बिगड़े बोल , कहा- केवल कुछ ही लोगों को पेट्रोल की जरूरतयूपी मंत्री ने कहा - देश में 100 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गईतिवारी ने कहा कि सीएम योगी ने बहुत अच्छा काम किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को मुद्रास्फीति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरकार ने 100 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं । उन्होंने कहा कि देश में गिने-चुने लोग ही चौपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और 95 फीसदी लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है । भारत ने गुरूवार को अपने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया है । 

मंत्री ने कहा कि "केवल कुछ मुट्ठी भर लोग चार-पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं और उन्हें पेट्रोल की आवश्यकता होती है । 95% लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है । लोगों को 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक मुफ्त दी जाती  है। यदि आप ईंधन की कीमत की तुलना प्रति व्यक्ति से करते हैं तो भी ये कीमतें बहुत कम हैं ।"

आगे तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के दौरान 68 वर्षों में राज्य की अन्य सत्तारूढ़ सरकारों की तुलना में अधिक हासिल किया है । मंत्री ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली सरकार का 'जीरो टॉलरेंस' का दृष्टिकोण है और आश्वासन दिया कि राज्य में सब कुछ ठीक हो जाएगा ।

गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई और यह क्रमशः दिल्ली में 106.54 रुपये प्रति लीटर और 95.27 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा । वहीं मुंबई  में आज खुदरा विक्रेताओं को एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.44 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 103.26 रुपये हो गई है । 

कोलकाता में पेट्रोल 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.38 रुपये प्रति लीटर में बेचा गया । चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल की  कीमतें  103.61 प्रति लीटर और  डीजल के लिए 99.50 प्रति लीटर रही ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी