लाइव न्यूज़ :

मैं पढ़ना चाहती हूं, मेरा परिवार स्कूल की फीस देने में असमर्थ?, सीएम योगी से छात्रा पंखुड़ी ने की अपील, जानें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 15:28 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपढ़ना चाहती हूं, लेकिन मेरा परिवार स्कूल की फीस देने में असमर्थ है।दुकान पर नौकरी करती हैं और बड़ा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है।आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी पढ़ाई छूटने की कगार पर है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीस दे पाने में असमर्थ कक्षा सात की एक छात्रा को भरोसा देते हुए मंगलवार को उससे कहा कि फीस वह देंगे और पढ़ाई रुकने नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यहां कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलपुर की निवासी छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मदद की गुहार लगाई।

त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन मेरा परिवार स्कूल की फीस देने में असमर्थ है।’’ एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली पंखुड़ी ने बताया कि उसके पिता राजीव त्रिपाठी के दिव्यांग हो जाने से परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है, मां मीनाक्षी एक दुकान पर नौकरी करती हैं और बड़ा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

छात्रा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी पढ़ाई छूटने की कगार पर है। मुख्यमंत्री ने छात्रा को आश्वासन दिया कि उसकी शिक्षा बाधित नहीं होगी। उन्होंने वादा किया, ‘‘या तो आपकी फीस माफ कर दी जाएगी या हम राशि का प्रबंध करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'