लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: प्रयागराज में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संख्या पहुंची 73

By भाषा | Updated: May 27, 2020 04:48 IST

जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को छह और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देनगर के चकिया में छोटी मस्जिद के पास नई आबादी के एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित हुआ है। मऊआइमा के 11 साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है।

प्रयागराजजिले में मंगलवार को कोविड-19 के छह नए मामले आने के साथ ही अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को छह और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसमें एक व्यक्ति सोरांव के गोहरी गांव का निवासी है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंगापार सैदाबाद का रहने वाला है और वह पहले से कोरोना वायरस से संक्रमित और वर्तमान में एल1 अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।

उन्होंने बताया कि नगर के चकिया में छोटी मस्जिद के पास नई आबादी के एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित हुआ है। इसी तरह, मऊआइमा के 11 साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। ये चारों व्यक्ति मुंबई से लौटे हैं। सहाय ने बताया कि शाम को आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, गंगापार बहरिया ब्लाक की कहली झलियाही गांव की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।

वह 15 मई को ट्रेन से मुंबई से प्रयागराज आई थी। उन्होंने बताया कि इसी तरह, सैदाबाद के एक व्यक्ति को भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह 14 मई को मुंबई से आया था और घर में ही पृथक-वास में था।

पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर वह सोमवार को एसआरएन गया और आज उसके रक्त का नमूना लिया गया जिसकी जांच रिपोर्ट में वह कोरोना से संक्रमित पाया गया। इस तरह से जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 73 पहुंच गई है।  

टॅग्स :प्रयागराजइलाहाबादउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब