लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के 94 नये मामले

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:57 IST

उत्तर प्रदेश में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 2308 नए केस मिले हैं।इससे पहले 19 जुलाई को 2250 और 16 जुलाई को 2083 मरीज मिले थे।

प्रयागराज: प्रयागराज में बुधवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 94 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1165 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को जहां कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में तेज वृद्धि हुई, वहीं दूसरी ओर इस बीमारी से मौत का कोई नया मामला नहीं आया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाज के उपरांत 29 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक कुल 641 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 484 लोगों का इलाज चल रहा है।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। यूपी में बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 2308 नए केस मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 19 जुलाई को 2250 और 16 जुलाई को 2083 मरीज मिले थे।

 अब कुल मरीजों का आंकड़ा 55,588 पहुंच गया है। वहीं 33,500 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में सात और रोगियों की मौत होने के बाद कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 1236 पहुंच गया। अब एक्टिव केस 20,825 हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण