लाइव न्यूज़ :

यूपी के मदरसों को मिला आदेश, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के बाद लगाएं 'भारत माता की जय' के नारे

By भाषा | Updated: August 13, 2018 22:40 IST

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने अपने तहत चल रहे सभी मदरसों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस मनायें और झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय' का उदघोष करें। 

Open in App

लखनऊ, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने अपने तहत चल रहे सभी मदरसों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस मनायें और झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय' का उदघोष करें। 

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने मदरसों को दिये आदेश के हवाले से कहा कि शिया वक्फ बोर्ड के तहत चल रहे सभी मदरसों से कहा गया है कि वे स्वतंत्रता दिवस मनायें। झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय का उदघोष करें ।

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर प्रदेश में 1500 मदरसे और स्कूल चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी क्या ऐसा ही आदेश जारी किया है, इस सवाल पर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जो भारतवर्ष में पैदा हुआ है, उसे तो भारत माता की जय बोलनी ही है।

उन्होंने बताया कि हमने आदेश जारी किया है कि 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाए। छात्र-छात्राओं को शहीदों की शहादत के बारे में बताया जाए और पौधारोपण किया जाए।

इस सवाल पर कि क्या यह कदम मुसलमानों की देशभक्ति परखने के लिए उठाया गया है, मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर नहीं। यह विभागीय आदेश है, और कुछ नहीं ।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो