लाइव न्यूज़ :

उप्र: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:42 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), तीन अप्रैल प्रतापगढ़ जिले की हथिगंवा पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट टीम और आबकारी विभाग की संयुक्‍त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर करोड़ों रुपये कीमत की शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब ग्राम प्रधानी के चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि थाना हथिगंवा पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुहद्दीनगर गांव में शिवमूर्ति के मकान पर छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

उन्होंने कहा कि मौके से 25 लाख रुपये कीमत की 212 पेटी देशी व अंग्रेजी अवैध शराब, दो ड्रम 205 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, लेबल, पैकिंग मशीन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर दिवाकर सिंह, शुभम सिंह, ज्ञान देवी, रति देवी, रोली पुत्री शिवमूर्ति, भरतलाल यादव और मंजुला पत्नी शिवमूर्ति को गिरफ्तार किया जबकि 20 लोग फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लोग मांग पर मिलावटी शराब तैयार करते हैं और उक्त मिलावटी शराब ग्राम प्रधानी के चुनाव में खपाने के लिए तैयार कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर झाझामऊ में शराब माफिया गुड्डू सिंह के गोदाम पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि गोदाम में की गई खुदाई में वहां दबाकर रखी हुई विभिन्न ब्रांड की 510 पेटी शराब, शराब बनाने का केमिकल, उपकरण और लेबल आदि बरामद किया।

पुलिस ने यहां से भी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 20 अन्‍य वांछित हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?