लाइव न्यूज़ :

हरदोई में 2 ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश का पर्दाफाश, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2025 10:39 IST

Indian Railway: दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट ने अवरोध को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।

Open in App

Indian Railway: उत्तर प्रदेश के हरदोई में ट्रेन हादसे की बड़ी कोशिश नाकाम हुई है। समय रहते लोको पायलट की समझदारी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। यूपी पुलिस के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश करते हुए आरोपी ने पटरी पर अवरोध पैदा किया था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशनों के बीच किलोमीटर मार्कर 1129/14 पर ट्रैक पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी के ब्लॉक बांध दिए।पुलिस ने बताया कि दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट ने अवरोध को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। उसने अवरोध को हटा दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

राजधानी एक्सप्रेस के बाद काठगोदाम एक्सप्रेस (15044) को पटरी से उतारने की दूसरी कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि लोको पायलट की सजगता के कारण इसे टाला गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनाओं की जांच कर रही हैं।

टॅग्स :हरदोईरेल हादसाभारतीय रेलउत्तर प्रदेशRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी