लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मांगी बसों और ड्राइवरों की डिटेल

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 17:12 IST

प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और बसों व ड्राइवरों की डिटेल मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी से बसों और ड्राइवरों की डिटेल मांगी है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पत्र लिखकर कहा है कि प्रवासियों के लिए 1000 बसों को चलाने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी बिना किसी देरी के एक हजार बसों और ड्राइवरों का विवरण मांगा है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने रविवार को दो ट्वीट किए थे और कहा था कि हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी है, यूपी सरकार परमीशन दे। प्रियंका ने पहले ट्वीट में बसों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ परमीशन दीजिए। हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए।"

अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया था और लिखा था, "आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं आपसे निवेदन कर रही हूं, ये राजनीति का वक्त नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाए पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं। हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए।"

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी