लाइव न्यूज़ :

टिड्डियों से बचने के लिए योगी सरकार की तैयारी, ढोल-थाली बजाने की एडवाइजरी जारी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 28, 2020 12:24 IST

कोरोना संकट के बीच एक और नई टिड्डियों जैसी मुसीबत से निपटने के लिए यूपी सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के कई जनपद में टिड्डी दलों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देटिड्डियों से निपटने के लिए यूपी सरकार ने जारी की एडवाइजरी यूपी सरकार ने टिड्डियों की हमले की स्थिति में एक साथ ढोल, थालियां बजाते हुए टीन डब्बे बजाने को कहा

टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसमें, झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, शामली, मजफ्फपूर, बागपत, हमीरपूर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, इटावा, कानपूर जनपद शामिल हैं। टिड्डियों की हमले की स्थिति में एक साथ ढोल, थालियां बजाते हुए टीन डब्बे बजाने की  एडवाइजरी जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिलों के डीएम एंव कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल से बचाव के लिए खास ध्यान देने को कहा है। आपदा प्रंबधन अधिनियम 2005 के अनुसार डीएम कोषागार नियम 27 के तहत संसाधनों की व्यवस्था के लिए धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी में टिड्डियों से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष और टीमों का गठन किया जा चुका है।

जिला मुख्यालयों पर इसके लिए नोडल अधिकारी टास्क फोर्स एंव नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा चुके हैं। टिड्डी के प्रकोप और उनसे बचने के लिए सावधानियों से लेकर बचाव कार्य की पूरी बारीक जानकारी फोल्डर तैयार कर प्रदेश का सभी जनपदों के विभाग में सोशल मीडिया के जरिए भेजा चुका है। इसके साथ ही किसानों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि वह वक्त रहते टिड्डियों से अपने फसल को बचा सके।  

देश के कई राज्यों ने इन टिड्डी दलों से बचने के लिए सावधानियां बरतनी शरू कर दी है। राजस्थान सरकार ने भी टिड्डी दलों के खात्मे के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। राजस्थान के कृषि विभाग ने जयपुर जिले में टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक के छिड़काव के लिये एक ड्रोन की मदद ली है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशटिड्डियों का हमलाकिसान विरोध प्रदर्शनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए