लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः किसी दल के साथ गठबंधन नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा-हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अपने दम पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2021 20:47 IST

UP elections: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के इस बयान को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जिलों से आए 7,400 पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। पांच साल तक संगठन के बल पर जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है।पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

बुलंदशहरः कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी।

प्रियंका ने बुलंदशहर में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन' के दौरान ऐलान किया, ‘‘तमाम कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा, कुछ भी करिए मगर इस बार गठबंधन मत करिये। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं, हम सारी सीटों पर लड़ेंगे और अपने दम पर लड़ेंगे।’’ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के इस बयान को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन में प्रियंका ने तीन मंडलों के 14 जिलों से आए 7,400 पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान चुनावी रणनीति, कांग्रेस के अभियानों, सोशल मीडिया और बूथ तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि पार्टी ने पांच साल तक संगठन के बल पर जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है।

इसी संगठन के बल पर पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और संगठन के लोगों को आगे बढ़ाएगी। उनके अनुसार, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी, महंगाई, किसानों और गरीबों पर अत्याचार, उन्नाव, सोनभद्र और हाथरस में हुए (दलित) उत्पीड़न, लखीमपुर किसान नरसंहार, काले कृषि कानूनों और दलितों पर अत्याचार समेत हर मुद्दे पर संघर्ष किया है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि बाकी पार्टियों ने जनता की लड़ाई नहीं लड़ी। पार्टी सूत्रों ने बताया, प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं आजादी के आंदोलन के ‘करो या मरो’ के नारे को पुनर्जीवित करना चाहती हूं। कांग्रेस के हरेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मजबूती से यह लड़ाई लड़नी होगी।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो