लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव में रैप संग्राम, नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' का भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने दिया कुछ इस तरह जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 22:10 IST

डॉ सागर का लिखा भोजपुरी रैप 'मुंबई में का बा?' मनोज वाजपेयी ने गाया और अभिनीत किया था। उस हिट रैप की तर्ज पर बिहार चुनाव में कई गीत बने थे। अब उसी तर्ज पर बिहार की यूट्यूबर नेहा राठौर ने यूपी चुनाव के मद्देनजर 'यूपी में का बा?' रैप बनाया जिसे अखिलेश यादव ने भी शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश नखुआ ने भोजपुरी रैप में मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की है सुरेश नखुआ मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी हैंनेहा राठौर के भोजपुरी रैप 'यूपी में क्या बा..." को खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं के द्वारा एक-दूसरे पर किया जा रहे तंज खबरों की सुर्खियां तो बन ही रही है। वहीं राजनीतिक दल एक दूसरे भोजपुरी रैप गाने के जरिये भी मात देने की कोशिश में लगे हुए हैं।

यूपी में मतदाताओं के मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इन भोजपुरी रैप में किसी न किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाया जाता है, जिसे जनता चटखारे लेकर देखती और सुनती है। 

बीते दिनों भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने एक रैप बनाया था कि 'यूपी में क्या बा..."। अब इसी गाने का पलटवार पेश किया है मुंबई भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने।

नखुआ ने अपने ताजे भोजपुरी रैप के जरिए सपा की अखिलेश सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही सुरेश नखुआ सपा सरकार में फैली अराजकता, अपराध और जनविरोधी फैसलों पर भी जमकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

इसके साथ ही इसी गीत में सुरेश नखुआ ने मौजूदा योगी सरकार की तारीफ की है और नेहा राठौर के उस गाने से हिसाब-किताब भी बराबर कर लिया है, जिसमें नेहा ने योगी सरकार की नीतियों और उनके प्रशासन की जमकर आलोचना कर रही हैं। 

यूपी चुनाव के दौरान चर्चित हुए  नेहा राठौर के भोजपुरी गाने को स्वयं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट भी किया था। जिसमें योगी सरकार को घेरने की भरपूर कोशिश की गई है। 

भोजपुरी में रैप लिखने की शुरूआत डॉक्टर सागर ने की थी। जब उन्होंने लिखा था 'मुंबई में का बा?'। जिसे खुद अभिनेता मनोज वाजपेयी ने गाया था और उसी पर उसे फिल्माया भी गया था।  

डॉक्टर सागर के उस सुपरहिट भोजपुरी रैप की तर्ज पर बाद में बिहार चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए कई गीत बने थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारBJP government of Uttar Pradeshसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप