लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022 3rd Phase: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान, दांव पर अखिलेश यादव की किस्मत

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2022 21:11 IST

तीसरे चरण के 637 उम्मीदवारों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में है, जो पहली बार मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे चरण के मतदान में 25794 पोलिंग बूथ और 15557 मतदान केन्द्रतीसरे चरण में करहल सीट से अखिलेश यादव के भाग्य का होगा फैसला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण 20 फरवरी को है। मतदान के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं और  2 करोड़ 16 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उम्मीदवारों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में है, जो पहली बार मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को उतारा है। 

25794 पोलिंग बूथ और 15557 मतदान केन्द्र

तीसरे चरण में मतदान के लिए 25794 पोलिंग बूथ और 15557 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। तृतीय चरण में 641 आदर्श मतदान केन्द्र और 129 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाये गये हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बार सभी बूथों पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक बूथ पर सिर्फ 1250 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।

तीसरे चरण में इन 16 जिलों में होगा मतदान 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण में मैनपुरी जिले के साथ हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान संपन्न होगा। राज्य के इन 16 जिलों में 59 विधानसभा सीटे हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों की कुल 59 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 49 सीटों पर विजय का परचम लहराया था। वहीं समाजवादी पार्टी को 9 सीटें और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई थी। बीएसपी यहां से खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

चौथा चरण 23 फरवरी को तो 27 को 5वें चरण का होगा मतदान 

मालूम हो कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान प्रकिया को संपन्न कराया जाना है। पहला 10 फरवरी को था। पहले चरण में 60.17 फीसदी मतदान हुआ था। उसके बाद दूसरा चरण 14 फरवरी को हुआ था। दूसरे चरण में 64.42 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं तीसरा चरण 20 फरवरी को है। चौथा चरण 23 फरवरी को होगा, पांचवां 27, छटा 3 मार्च और सातवां और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट