लाइव न्यूज़ :

मेरी पत्नी सुंदर है इसलिए कांड करता रहता हूं, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का ये कहते वीडियो हुआ वायरल, दी अब सफाई

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2022 09:13 IST

कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई को एक जनसभा को संबोधित करते यह कहते हुए देखा-सुना जा सकता है कि मेरी पत्नी सुंदर है इसलिए कांड करता रहता हूं। वीडियो विगत 14 फरवरी का है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो विगत 14 फरवरी का हैकानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई एक जनसभा को संबोधित कर रहे थेबयान पर विवाद के बाद सपा विधायक ने कहा कि मैं अपनी पत्नी से मजाक करूं, इसमें किसी दूसरे को टिप्पणी करने का क्या अधिकार

कानपुरः यूपी के चुनावी महासमर में हर उम्मीदवार अपने बयानों से जनता को लुभाने में लगा हुआ है। हालांकि ऐसा करते हुए वे कभी अजीबोगरीब बयान दे डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें सपा के एक विधायक यूपी के मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए सुंदर कांड का जिक्र कर रहे हैं। 

कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई को एक जनसभा को संबोधित करते यह कहते हुए देखा-सुना जा सकता है कि मेरी पत्नी सुंदर है इसलिए कांड करता रहता हूं। वीडियो विगत 14 फरवरी का है। बाजपेई कहते हैं, 'हमने कपड़ों का रंग देखकर नेता बनाना शुरू कर दिया। हमने कपड़ों के रंग से मुख्यमंत्री बना दिया। और क्या गुण है मुख्यमंत्री में, सिवाय इसके कि सिर्फ एक रंग का कपड़ा पहनते हैं। हम भी सम्मान करते हैं।'

अमिताभ बाजपेई आगे कहते हैं कि 'आज शादी की 25वीं सालगिरह है। हमने सुंदर कांड का पाठ कराकर शादी की 25वीं सालगिरह मनाई है। हमसे लोग बोले के सुंदर कांड का पाठ क्यों करा रहे हो। हमसे बोले शादी की 25वीं सालगिरह है। कहीं जाओ, पत्नी को घूमाओ फिराओ। सुंदरकांड क्यों करा रहे हो? मैंने कहा मेरी पत्नी सुंदर है तो मैं कांड करता रहता हूं इसलिए मैंने सुंदर कांड कराया।' 

सपा विधायक आगे भीड़ को संबोधित करते हुए कहते हैं कि 'वैसे पत्नी आप की भी सुंदर है। ऐसा नहीं है। मैंने गौर से नहीं देखा है पर लोगों ने मुझे बनाया है। मेरी पत्नी सुंदर है आप लोगों ने भी देखा होगा। घर-घर गई है। जहां नहीं गई है वहां पहुंचने वाली है। पत्नी की नजर से देखना भाई क्योंकि मैं कांड करता रहता हूं।'

विवाद के बाद सपा विधायक ने सफाई में कही ये बात

वीडियो वायरल होने और आलोचना होने पर सपा विधायक ने बाद में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि 'इसमें धर्मग्रन्थ का अपमान जैसी कोई बात नहीं है और यह बीजेपी वालों का प्रॉपेगैंडा है।' विधायक ने कहा, ‘उस दिन मेरी शादी की सालगिरह थी इसमें किसी को क्या समस्या है। ये बीजेपी ने धर्म का ठेका ले रखा है। मैं भी बिसबिसुआ का ब्राह्मण हूं। मैं अपनी पत्नी से मजाक करूं, इसमें किसी दूसरे को टिप्पणी करने का क्या अधिकार है?'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीकानपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव