लाइव न्यूज़ :

यूपी के नवनिर्वाचित विधायकों में 15 डॉक्टरेट तो 123 हैं पोस्ट ग्रैजुएट, 10 ने की है सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: March 14, 2022 16:41 IST

एडीआर के मुताबिक, यूपी के 403 नवनिर्वाचित विधायकों में से 15 की शैक्षणिक योग्यता डॉक्टरेट, 123 की पोस्ट ग्रैजुएशन, 72 की ग्रैजुएट प्रोफेशनल और 95 की ग्रैजुएशन है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा कैंट से भाजपा विधायक जीएस धर्मेश सहित बरेली से दो डॉक्टर विधानसभा पहुंचे हैं7 नवनिर्वाचित विधायक सिर्फ साक्षर हैं जबकि 10 सिर्फ 8वीं पास हैंनवनिर्वाचित विधायकों में 24 10वीं पास किए हैं जबकि 53 ने 12वीं पास की है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। बीजेपी ने यूपी में वापसी करते हुए इतिहास रच दिया है। अब योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह और नए मंत्रिमंडल पर सबकी निगाहें हैं। वहीं असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के नव निर्वाचित विधायकों में कई के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता है तो कई सिर्फ आठवीं पास हैं।

एडीआर के मुताबिक, यूपी के 403 नवनिर्वाचित विधायकों में से 15 की शैक्षणिक योग्यता डॉक्टरेट, 123 की पोस्ट ग्रैजुएशन, 72 की ग्रैजुएट प्रोफेशनल और 95 की ग्रैजुएशन है। वहीं, 7 नवनिर्वाचित विधायक सिर्फ साक्षर हैं जबकि 10 सिर्फ 8वीं पास हैं। इसके साथ ही 24 विधायक 10वीं पास हैं। 53 12वीं पास और 3 डिप्लोमा धारक हैं। 

आगरा कैंट से भाजपा विधायक जीएस धर्मेश सहित बरेली से दो डॉक्टर विधानसभा पहुंचे हैं। धर्मेश आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है तो बरेली से डा. अरुण कुमार ने लखनऊ से एमबीबीएस किया है। कुमार तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं।

विदेशों से पढ़कर आए विधायक भी विधानसभा की गरिमा बढ़ाते नजर आएंगे। सपा विधायक नाहिद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के होलमॉस इंस्टीट्यूट से बीबीए की है। वहीं मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने अमेरिका की जार्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है जबकि रायबरेली से प्रत्याशी अदिति सिंह ने यूएस की ड्यूक यूनिवर्सिटी से परास्नातक किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश समाचारUP Legislative Assemblyहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज