लाइव न्यूज़ :

UP Election Result: अखिलेश यादव को EVM मशीनों की जांच करानी चाहिए, ममता बनर्जी ने दी सलाह

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2022 16:47 IST

शुक्रवार को ममता बनर्जी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें ईवीएम मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता ने कहा, अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआममता ने आम चुनाव 2024 में कांग्रेस को साथ लड़ने का किया आवाह्न

कोलकाता:  उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ईवीएम मशीनों की फोरेंसिक जाँच कराने की सलाह दी है। शुक्रवार को ममता बनर्जी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें ईवीएम मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। सीएम ममता ने कहा, अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ।

वहीं पांचों राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर ममता ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर (2024 का आम चुनाव) लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। यह (2022 के चुनाव परिणाम 2024 के चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे) अव्यावहारिक है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी 403 विधानसभा सीटों वाले इस बड़े राज्य में एकबार फिर से सत्ता में लौटेगी और समाजवादी पार्टी पुनः विपक्ष की जिम्मेदारी संभालेगी। अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 

वोट प्रतिशत की बात करें तो सपा को यहां 32.1 फीसदी वोट मिला है, जबकि आरएलडी को 2.85 वोट प्रतिशत हासिल हुआ है। वहीं सत्तारूढ़ दल को 41.3 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ है। भाजपा ने यहां 255 सीटों पर विजय का परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस को 2, तो बीएसपी को 1 सीट से संतोष करना पड़ा । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावममता बनर्जीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी