लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: चौथे चरण में मतदान के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, मायावती और अदिती सिंह ने डाला वोट

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 07:51 IST

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी के बनबीरपुर के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली।मायावती सुबह-सुबह लखनऊ स्थित म्यूंसिपल नर्सरी स्कूल में अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं।भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने रायबरेली के लालपुर चौहान मतदान केंद्र पर वोट डाला।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर बुधवार को मतदान शुरू हो चुका। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगी है। लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान वहां प्रशासन कोविड दिशानिर्देशों का पालन करा रहा था।

आम लोगों के साथ ही खास लोग भी इस चौथे चरण में अपने मताधिकारी का प्रयोग करते हुए दिखे। बसपा प्रमुख मायावती सुबह-सुबह लखनऊ स्थित म्यूंसिपल नर्सरी स्कूल में अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं।

वहीं, रायबरेली सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने रायबरेली के लालपुर चौहान मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि लोग मतदान करें और मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। कांग्रेस दौड़ में कहीं नहीं है।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी।

तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीमपुर खीरी में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा।

चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं।

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखीमपुररायबरेलीमायावतीअदिति सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?