लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव मतगणनाः 70,000 सिविल पुलिसकर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल, 69 कंपनी पीएसी की तैनाती, हुड़दंग करनेवालों पर कठोर कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Updated: March 9, 2022 12:59 IST

उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन हुड़दंग करनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए 7 चरणों में डाले गए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन हुड़दंग करनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है

UP Election 2022  Counting Day: उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को होने जा रहे चुनाव मतगणना को लेकर प्रशासन अपनी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखेगी। उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन हुड़दंग करनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

प्रशांत कुमार ने इस बाबत जानकारी दी कि 10 मार्च की मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उधर,  उत्तर प्रदेश की कानपुर देहात पुलिस ने मंगलवार को मतगणना के दिन गड़बड़ी करनेवालों को गोली मारने जैसी बात कही।कानपुर देहात के एसपी ने गड़बड़ी किए जाने पर Shoot At Sight यानी देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि यूपी में 7 चरणों की वोटिंग के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अपनी कमर कस ली है।

यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट डाले गए। इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावADGउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब