लाइव न्यूज़ :

UP Election: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के प्रचार पर 24 घंटे के लिए लगी रोक, अधिकारियों को दी थी धमकी

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 07:43 IST

चुनाव आयोग के आदेश में अब्बास अंसारी द्वारा हिंदी में दिए गए भाषण के एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर करने’’ की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने अब्बास अंसारी पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दीचुनाव आयोग के आदेश में अब्बास अंसारी द्वारा हिंदी में दिए गए भाषण के एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया गया हैअब्बास ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर करने’’ की धमकी दी है

नयी दिल्लीः चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी। आयोग ने अंसारी पर यह रोक सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर’’ करने की धमकी देने वाले एक भाषण को लेकर लगायी। मऊ से उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर 24 घंटे की रोक शुक्रवार शाम सात बजे से शुरू हो गई। अब्बास जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे हैं।

चुनाव आयोग के आदेश में अब्बास अंसारी द्वारा हिंदी में दिए गए भाषण के एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर करने’’ की धमकी दी। आदेश में कहा गया है, ‘‘आयोग ने गौर किया कि उपरोक्त बयान में विभिन्न अधिकारियों को धमकी दी गई है जिसमें वे अधिकारी भी शमिल हैं जिन्हें शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए बयान में मतदाताओं के चुनावी अधिकार के स्वतंत्र प्रयोग में हस्तक्षेप करने की क्षमता है...।’’

आदेश में कहा गया है कि उम्मीदवार के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आदेश में कहा गया, ‘‘आयोग ... उन्हें (अंसारी को) जारी चुनाव के संबंध में 04.03.2022 (शुक्रवार) को शाम 07:00 बजे से 24 घंटे के लिए कोई भी सार्वजनिक सभा, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैली, रोडशो करने और मीडिया में साक्षात्कार और भाषण (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया आदि) देने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देता है।’’ अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुख्तार अंसारीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत