लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: नेताओं की हार-जीत को लेकर दो गुटों ने बकायदा स्टांप पेपर पर बनवाया शर्त एग्रीमेंट, रखा 18 हजार रुपए कैश इनाम, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 07:22 IST

UP Election 2022: पुलिस के मुताबिक, इस एग्रीमेंट के तहत जो जीतता उसे 18 हजार रुपए कैश मिलने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्याशियों की हार-जीत पर गाजियाबाद में दो गुटों द्वारा शर्त लगाने की खबर सामने आई है। यही नहीं दोनों ने बकायदा इसके लिए स्टांप पेपर भी बना लिया था।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और आज जहां दूसरी चरण के चुनाव होने वाले हैं, वहीं प्रत्याशियों की हार-जीत की चर्चा अभी से चलने लगी है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। यहां पर दो लोगों द्वारा अपने-अपने नेताओं की जीतने की इतनी होड़ लगी है ये लोग आपस में एग्रीमेंट ही कर लिए। यह एग्रीमेंट लोनी के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के रहने वाले अमित और इकबाल के बीच में बनी हैं। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों का मानना था कि उनका नेता व प्रत्याशी जीतेगा, इस बात पर दोनों ने शर्त लगा लिया और यहां तक की बकायदा एक स्टांप पेपर पर इसका एग्रीमेंट भी करवा लिया। दोनों गुटों द्वारा बनाए गए इस एग्रीमेंट से लोग दंग रह गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक एग्रीमेंट में यह बताया गया है कि गाजियाबाद में विधानसभा से कौन नेता इस बार जीतेगा, इसके लिए दो लोगों ने आपस में एक एग्रीमेंट बनवाया था। स्टांप पेपर पर बने इस एग्रीमेंट में जीतने वाले को 18 हजार रुपए मिलने का दावा किया गया है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

क्या लिखा था एग्रीमेंट में

एग्रीमेंट में दोनों गुटो ने लिखवाया था, "11 फरवरी, 2022 को 10 फरवरी को हुए लोनी विधानसभा चुनाव में दो पक्षों के मध्य शर्त अनुबंध पत्र का निर्माण हुआ है। अमित बैसला पुत्र रघुवीर बसंल निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का दाव है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर विजयी होंगे, जबकि इकबाल पुत्र वहीद निवासी लक्ष्मी गार्डन का कहना है कि इस चुनाव में एसपी-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया विजयी होंगे।"

जीतने वाले को मिलेगा 18 हजार रुपए

इस एग्रीमेंट में आगे कहा गया है, "इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त तय की गई है।" आपको बता दें कि एग्रीमेंट के अनुसार, चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने के बाद दोनों में से जिस की जीत हुई होगी उसे 15 मार्च, 2022 को 18 हजार रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। इस बात की खबर मिलते ही लोनी बॉर्डर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशPoliceगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया