यूपी चुनावः भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, 80 से 100 सीटों पर फोकस कर रही कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Published: January 11, 2022 06:16 PM2022-01-11T18:16:20+5:302022-01-11T18:17:46+5:30

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति और शाहजहांपुर जिले के तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

UP Election 2022 sp bsp Opposition strategy defeat BJP Congress focus on 80 to 100 seats | यूपी चुनावः भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, 80 से 100 सीटों पर फोकस कर रही कांग्रेस

भाजपा सरकार दिखा रही है कि रोजगार दिए गए हैं जबकि यह सब फर्जी है, इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी छोड़कर सपा का दामन थामा है।

Highlightsबृजेश प्रजापति ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया है।प्रजापति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है।प्रजापति ने 2012 का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए समूचा विपक्ष लामबंद हो रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जहां छोटे राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी से खुला गठबंधन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस चुनाव पूर्व गठबंधन करने को तैयार नहीं है।

लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक चुनावी रणनीति के तहत चुनाव में उम्मीदवार उतारने की योजना बना चुके हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार कांग्रेस 80 से 100 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हांसिल की जा सके। इतना ही नहीं चुनाव बाद ज़रूरत पड़ने पर पार्टी सरकार बनाने के लिये सपा को समर्थन दे कर भाजपा को सत्ता से बाहर रख सके।

लगभग 300 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार तो उतारेगी लेकिन उसकी कोशिश होगी कि अगर कांग्रेस उम्मीदवार कमज़ोर है तो उसका लाभ समाजवादी पार्टी उठा सके। कांग्रेस चुनाव में पार्टी के बड़े नेताओं को भी चुनावी समर में उतारने की तैयारी कर रही है ताकि जिन 80 से 100 सीटों पर उसका फोकस है वहाँ से यह उम्मीदवार जीत सकें।

दिलचस्प खबर तो यह है कि इन सीटों पर सपा ऐसे उम्मीदवार देगी जो कांग्रेस उम्मीदवारों को नुकसान न पहुंचा सकें। सपा और कांग्रेस के बीच इस चुनावी रणनीति को अंजाम देने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका महत्व पूर्ण बनी हुयी है ,ऐसे संकेत भी मिले हैं कि बघेल और अखिलेश के बीच कई मुलाकातें हो चुकी हैं जिसमें इस रणनीति का ब्ल्यू प्रिंट भी तैयार किया गया है। 

Web Title: UP Election 2022 sp bsp Opposition strategy defeat BJP Congress focus on 80 to 100 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे