लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बसपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, मायावती, भाई आनन्‍द कुमार और सतीश चंद्र मिश्रा समेत 18 नेता शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 14:04 IST

UP Election 2022: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना नियमों का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरें।उम्मीदवारों में 23 मुस्लिम, 10 अनुसूचित जाति और एक ब्राह्मण शामिल हैं।उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूरी ताकत और तैयारी के साथ अकेले लड़ रही है।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा प्रमुख मायावती, उनके भाई आनन्‍द कुमार और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत 18 नेताओं की सूची जारी की है।

बसपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में मायावती, आनन्‍द कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पिपला, गोरेलाल जाटव, राज कुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्या, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉक्टर कमल सिंह राज, करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप और सत्य प्रकाश के नाम शामिल हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 51 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी की थी। मायावती ने इस अवसर पर चुनावी नारा भी दिया ‘‘हर पोलिंग बूथ को जिताना हैं, बसपा को सत्ता मे लाना हैं।’’

बसपा द्वारा जारी दूसरी सूची में सहारानपुर की बेहट सीट से रईस मलिक, बिजनौर की नजीबाबाद सीट से शाहनवाज आलम, मुरादाबाद की कांठ सीट से आफाक अली खां, संभल की चंदौसी सुरक्षित सीट से रणविजय सिंह, रामपुर जिले की रामपुर सीट से सदाकत हुसैन, शाहजहांपुर की कटरा सीट से राजेश कश्यप आदि का नाम शामिल हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीबीएसपीSatish Chandra MishraUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'