लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: पिछले 10 साल यूपी में जंगलराज, जातीय विद्वेष और भेदभाव, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-अखिलेश और योगी ने प्रदेश को बर्बाद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2022 20:39 IST

UP Election 2022: 

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक विद्वेष और भेदभाव आदि के गहरे संकट में गुजरे हैं।जनविरोधी चाल, चरित्र, चेहरा एवं दोमुंहापन पुनः उजागर। किसी भी लुभावने वादों एवं बहकावे में न आएं तो बेहतर होगा।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया। 2012 से 2022 तक प्रदेश को बर्बाद कर दिया। बसपा नेता ने जनता से कहा कि दोनों दल को हटा दें। 

मायावती ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वे इनके लुभावने वादों एवं बहकावे में न आएं, क्योंकि पिछले 10 साल जंगलराज, अराजकता, अहंकार, जातीय व धार्मिक विद्वेष और भेदभाव आदि के गहरे संकट में गुजरे हैं।

मायवती ने ट्वीट कर कहा, ''उप्र चुनाव में विरोधी पार्टियों का जनविरोधी चाल, चरित्र, चेहरा एवं दोमुंहापन पुनः उजागर। वे रोजी-रोजगार, बेरोजगारी व महंगाई आदि की पहाड़ जैसी समस्याओं को दूर कर अच्छे दिन की बातें न करके, धार्मिक-जातीय भेदभाव व नफरती बातें करके वोट मांग रहे हैं, जो कतई अचित नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ''उप्र की जनता ने पहले सपा और फिर भाजपा की सत्ता के पिछले 10 साल जंगलराज, अराजकता, अहंकार, जातीय व धार्मिक द्वेषपूर्ण भेदभाव आदि के गहरे संकट में गुजारे हैं। इसीलिए अब इनके किसी भी लुभावने वादों एवं बहकावे में न आएं तो बेहतर होगा।''

मायावती पंजाब में आठ फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आठ फरवरी को नवांशहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बसपा के पंजाब अध्यक्ष जसवीर गढ़ी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बसपा गठबंधन पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

गढ़ी ने कहा, “ प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। बसपा-शिअद गठबंधन 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतगा और पंजाब को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाएगा।।” 117 सदस्यीय विधानसभा में बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटों पर शिअद ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीमायावतीUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी