लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा के दयाशंकर सिंह के सामने सपा ने पूर्व मंत्री नारद राय को मैदान में उतारा, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2022 20:11 IST

UP Election 2022:  2017 में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उनके इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने शुक्ला को 2018 में उम्मीदवार बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमई 2020 में ब्रेन हेमरेज के कारण शुक्ला का निधन हो गया।शुक्ला यह चुनाव सपा गठबंधन के उम्मीदवार से हार गये थे।आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को पुन: उम्मीदवार बनाया है।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से सुभावती शुक्ला को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर वह उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। गोरखपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान छठे चरण में तीन मार्च को होना है।

समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को घोषित 24 उम्मीदवारों की सूची में सुभावती का नाम भी शामिल है। शुक्ला गोरखपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत उपेंद्र शुक्ला की पत्नी हैं। शुक्ला उत्तर प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष और उसके पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। 2017 में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उनके इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने शुक्ला को 2018 में उम्मीदवार बनाया था। शुक्ला यह चुनाव सपा गठबंधन के उम्मीदवार से हार गये थे। मई 2020 में ब्रेन हेमरेज के कारण शुक्ला का निधन हो गया।

शुक्ला एक लोकप्रिय नेता थे और उन्हें पूर्वांचल क्षेत्र में भाजपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में देखा जाता था। सुभावती 20 जनवरी को लखनऊ में अपने दो बेटों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा, "मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ जैसी कमजोर और असहाय महिला को सम्मान दिया।

मैं उनसे रिकॉर्ड वोटों के साथ जीत दर्ज करने का वादा करती हूं।’’ उनके बेटे अमित शुक्ला ने कहा, "मेरे पिता एक उत्साही पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता थे और जीवन भर दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर चले, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद किसी ने उनकी परवाह नहीं की। हम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात करके समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हम उनके विचारों से प्रभावित हैं।"

उन्होंने कहा, "हम इतिहास रचेंगे और सीट पर जीत मेरे पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" सपा ने बलिया नगर से प्रदेश के पूर्व मंत्री नारद राय को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला भाजपा के दयाशंकर सिंह से होगा। सिंह के नाम की घोषणा भाजपा ने रविवार को की थी।

सपा ने आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को पुन: उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलते जुलते नाम वाले अखिलेश पिछली बार मुबारकपुर में 688 मतों से बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से पराजित हो गये थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी