लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी में आप ने 150 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2022 21:16 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहले चरण में केंद्र द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों की कुल 150 कंपनियां राज्य को मुहैया कराई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल इस साल 14 मई को समाप्त होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को बधाई दी है। यूपी विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी हुई।

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने 150 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में 10 फरवरी से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल इस साल 14 मई को समाप्त होगा।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसकी घोषणा की। सिंह ने कहा कि 8 PHD, 8 MBA, 7 इंजीनियर, 4 डॉक्टर, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 39 ग्रेजुएट, 8 बीएड, 6 डिप्लोमा के साथ यूपी विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहा हूं। सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को बधाई दी।

संजय सिंह ने कहा कि यूपी में बदलाव की राजनीति शुरू हो गई है। झाड़ू से सभी सफाई करनी है। आम आदमी पार्टी 403 सीट पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। ओबीसी वर्ग के 55, मुस्लिम समुदाय के 14, अनुसूचित जाति के 31, कायस्थ 6, ब्राहाण वर्ग के 36 प्रत्याशी हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के खिलाफ पंकज अवाना को टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विष्णु कुमार को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री सुरेश खन्ना के खिलाफ राजीव यादव को उतारा है।

सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव मैदान में अच्छे और सुयोग्य उम्मीदवारों को उतारा है। उन्होंने कहा, ‘‘पहली सूची में एमबीए की शिक्षा प्राप्त कर चुके आठ उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 38 परास्नातक, चार डॉक्टर, आठ पीएचडी, सात इंजीनियर तथा 39 स्नातक की योग्यता रखते हैं। पहली सूची में आठ महिलाओं को टिकट दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की नई राजनीति के आगाज के मकसद से गंदी सियासत पर झाडू चलाने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सिंह ने कहा कि अब यह उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर है कि वह ऐसे योग्य उम्मीदवारों को चुनकर विधानसभा भेजे और उत्तर प्रदेश से राजनीति की गंदगी का सफाया करे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022Uttar Pradesh assemblyसंजय सिंहअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी