लाइव न्यूज़ :

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मील का पत्थर साबित होंगे एक्सप्रेसवे

By भाषा | Updated: June 14, 2020 05:48 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब पांच करोड़ की आबादी के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और रोजगार का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र गोरखपुर है।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में भूमि अधिग्रहण व अन्य आवश्यक कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल के दो महत्वपूर्ण शहर वाराणसी और गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। गोरखपुर में अगले वर्ष के प्रारंभ में एम्स और 30 वर्ष पहले बंद हो चुका फर्टिलाइजर कारखाना शुरू होगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राज्य के आधारभूत ढांचे में मील का पत्थर साबित होंगे । योगी ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश को जिस आर्थिक विकास की तमन्ना थी, उसे आगे बढ़ाने में ये एक्सप्रेस वे मददगार साबित होंगे।

विगत तीन वर्षों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए शासन, प्रशासन की टीम ने बेहतर कार्य किया है और इसके लिए काफी प्रभावशाली कदम भी उठाए गए हैं । मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने 750 करोड़ रुपये के ऋण का चेक सौंपा।

गोरखपुर में आपार संभावनाएं हैं: सीएम योगी

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज दुनिया में निवेश को लेकर नई प्रतिस्पर्धा शुरु हुई है । योगी ने कहा कि गोरखपुर में आपार संभावनाएं हैं । करीब पांच करोड़ की आबादी के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और रोजगार का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र गोरखपुर है । इतनी बड़ी आबादी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता है।

अभी लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 28 ही एकमात्र जरिया था । वैकल्पिक मार्ग एक्सप्रेस-वे को लेकर जब सर्वे हुआ तो अच्छे परिणाम सामने आए । मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के विकास की कार्रवाई को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में भूमि अधिग्रहण व अन्य आवश्यक कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया है । गोरखपुर में अगले वर्ष के प्रारंभ में एम्स और 30 वर्ष पहले बंद हो चुका फर्टिलाइजर कारखाना कार्य करता हुआ दिखाई देगा । योगी ने कहा कि पूर्वांचल के दो महत्वपूर्ण शहर वाराणसी और गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जो विकास की दौड़ में बहुत पीछे था, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वहां के विकास का बैकबोन बन सकता है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब