लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनाव: लोकसभा में मिली हार के बाद अब डिंपल को विधानसभा भेजने की तैयारी, इस महत्वपूर्ण सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 08:44 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में डिंपल यादव को हार मिली। अब सपा उनको यूपी विधानसभा भेजना चाहती है ऐसे में उन्हें रामपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज हो रही है...

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां कई लगातार कई जीत हासिल करते आ रहे हैं।लोकसभा चुनाव 2019 में डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव रामपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी का मानना है कि रामपुर सीट डिंपल के लिए सुरक्षित रहेगी। इस सीट से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां कई लगातार कई जीत हासिल करते आ रहे हैं। यह सीट आजम खां के सांसद बनने के बाद से खाली है।

सूत्रों के मुताबिक अगर इस सीट से बीजेपी अपना उम्मीदवार जयाप्रदा को बनाती है तो डिंपल की उम्मीदवारी और ठोस हो सकती है। इस पूरे मसले पर अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है।

लोकसभा चुनाव 2019 में डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा लेकिन सपा यदि उन्हें यूपी विधानसभा भेजना चाहती है तो उनकी जीत पक्की करने के लिए रामपुर सीट महत्वपूर्ण और जीत दिलाने वाली मानी जा रही है।

वहीं किसानों के बारे में बात करते हुए सोमवार को अखिलेश यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि किसान की आय दोगुनी करने की चर्चा तो खूब होती है लेकिन उसकी कोई स्पष्ट रूपरेखा अभी तक बीजेपी सरकार नहीं बता सकी है। हर तरफ से उपेक्षित और कर्ज के बोझ से लदा किसान अंततः आत्महत्या करने को बाध्य हो जाता है।

टॅग्स :डिंपल यादवउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवआज़म खानउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है