लाइव न्यूज़ :

कन्नौज बस हादसा : आईजी ने कहा- डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पाएगी शवों की पहचान, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 15:03 IST

इस भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दी गई। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार (10 जनवरी) को एक ट्रक और एक बस की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए और धू-धूकर जल उठे। इस हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय माीडिया के मुताबिक, स्लीपर बस हादसे की शिकार हुई, जिसमें कई यात्री सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि कई यात्री बस से निकल नहीं पाए और उसमें जलने से उनकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है और करीब 21 लोगों के घायल होने की आशंका है।

इस भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दी गई। 

11 Jan, 20 09:58 AM

राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया- कन्नौज में सड़क हादसे में बस और ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं । मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

11 Jan, 20 08:09 AM

डीएनए टेस्ट के बाद ही हो सकेगी शवों की पहचान, बुरी तरह जले

11 Jan, 20 07:42 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे में 20 लोगों की मौत पर ट्वीट कर जताया शोक

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकन्नौजइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर