लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2022: वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये और वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो चलाने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 12:01 IST

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती की जाएगी, मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे। 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है जबकि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है।माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती की जाएगी, मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ 2.0 सरकार आज अपना पहला बजट पेश कर रही है। बजट में वृद्धावस्था पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की घोषणा की गई है। बजट में वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो चलाने की भी घोषणा की गई है। 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती की जाएगी, मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे। 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है जबकि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ की घोषणा की गई है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे। ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ जबकि मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

लोक कल्याण विभाग की सड़कों के लिए 18500 करोड़ रुपये, काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ रुपये, बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ रुपये, नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19500 करोड़ रुपये और बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

टॅग्स :यूपी बजटबजट 2022योगी आदित्यनाथBJPSuresh Khanna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार