लाइव न्यूज़ :

UP BEd 2021 Exam Date: यूपी बीएड 2021 प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को, पढ़ें पूरी डिटेल्स

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 10:47 IST

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी B.Ed की परीक्षा 18 जुलाई को कराने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देUP B. Ed. परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर, सामान्य ज्ञान और भाषा पर आधारित होगा। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे और उनके 200 अंक होंगे, दोनों पेपर की अवधि 3-3 घंटे होगी।

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड 2021 की परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी B.Ed की परीक्षा 18 जुलाई को कराने का फैसला लिया है।

इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट   lkouniv.ac.in पर जा सकते हैं। इसके साथ ही UP B. Ed. परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 5 अगस्त को की जाएगी।

इससे पहले यूपी B.Ed परीक्षा 19 मई को तय की गई थी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

यूपी बीएड परीक्षा का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी कर रही है, यूनिवर्सिटी ने नई परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। पूरे प्रदेश में यूपी बीएड परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं।

ये जिले आगरा, जौनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर और फैजाबाद हैं। 

आपको बता दें कि UP B. Ed. परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सामान्य ज्ञान और भाषा पर आधारित होगा।  उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और विषय से संबंधित प्रश्न पेपर 2 में पूछे जाएंगे।

प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे और उनके 200 अंक होंगे। दोनों पेपर की अवधि 3-3 घंटे होगी। हर गलत ज़वाब के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। यूपी बीएड 2021 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राज्य भर में कई सारे विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशexamएजुकेशनलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos