लाइव न्यूज़ :

यूपीः आजमगढ़ में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बवाल और आगजनी, एहतियातन पीएसी तैनात

By भाषा | Updated: January 31, 2019 15:45 IST

पुलिस के अनुसार आला अधिकारी कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।

Open in App

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), 31 जनवरीः जिले के अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल कस्बे में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित दलित समुदाय के सैकड़ों ने लोगों ने जमकर बवाल किया और आगजनी की।पुलिस के मुताबिक अधिकारियों की ओर से नयी प्रतिमा स्थापित करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पीएसी तैनात की गयी है।पुलिस ने बताया कि बुधवार—गुरुवार की दरमियानी रात शरारती तत्वों ने माहुल तिराहे पर पुलिस बूथ के सामने लगी आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह यह देखकर दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गये। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी ने बगल में स्थित पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी और कस्बे की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयीं। इसी बीच कस्बे के दूसरे छोर पर आगजनी शुरू हो गयी।पुलिस के अनुसार आला अधिकारी कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगवाई जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कस्बे में स्थिति अब सामान्य है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी