लाइव न्यूज़ :

UP: कानपुर में 21 वर्षीय छात्रा के शरीर को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला, चेहरे पर लगे 17 टांके, परिवार ने सरकार से की कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2025 15:01 IST

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों के काटने से छात्रा के चेहरे पर चोटें आईं और उसे 17 टांके लगे हैं। साहू एलन हाउस रूमा कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने उसे ज़मीन पर घसीटा।

Open in App

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुत्तों के हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 20 अगस्त को कानपुर के श्याम नगर इलाके में एक 21 वर्षीय लड़की पर आवारा कुत्तों ने बेरहमी से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब लड़की अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। पीड़िता की पहचान वैष्णवी साहू के रूप में हुई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों के काटने से छात्रा के चेहरे पर चोटें आईं और उसे 17 टांके लगे हैं। साहू एलन हाउस रूमा कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने उसे ज़मीन पर घसीटा। इसके बाद उन्होंने उसके चेहरे और शरीर को नोच डाला। कुत्ते के काटने से उसका दाहिना गाल दो टुकड़ों में फट गया। उसकी नाक और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। जब वह किसी तरह बचकर भागी, तो कुत्तों ने उसका पीछा किया और उसे फिर से पकड़ लिया।

उसकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँचे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को भगाया। लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसके परिवार वालों को सूचित किया गया। उसके दाहिने गाल और नाक पर 17 टांके लगे हैं।

साहू के परिवार के अनुसार, अब उसे खाने-पीने और मुँह चलाने में भी दिक्कत हो रही है। उनके परिवार ने सरकार से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। यह घटना सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों पर 11 अगस्त को दिए गए अपने आदेश में संशोधन के बाद सामने आई। अपने नवीनतम आदेश में, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद उन्हें छोड़ने का आदेश दिया। 

यह फैसला जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनाया। शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आक्रामक और उग्र कुत्तों को आश्रय स्थलों में ही रखें। शीर्ष अदालत ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नगर निगम के वार्डों में भोजन क्षेत्र बनाने का आदेश दिया। 11 अगस्त के आदेश में, जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर महादेवा की पीठ ने आदेश दिया था कि दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को आठ हफ्तों के भीतर आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया जाए।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल