लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण बेहद खुशी का क्षण : योगीराज

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:39 IST

Open in App

बेंगलुरू, पांच नवंबर मैसुरू के मूर्तिकार अरुण योगीराज की कई महीनों की कड़ी मेहनत आखिरकार उस समय सफल हो गयी जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में भगवान शिव के धाम केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया।

इस क्षण से बेहद प्रसन्न एवं उत्साहित योगीराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद खुशी का पल है। हमने प्रतिदिन कम से कम 14 घंटे काम कर नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद शंकराचार्य की मूर्ति को तैयार किया।’’

एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद योगीराज (37) को एक आकर्षक नौकरी मिली थी, लेकिन मूर्ति बनाने का अपना पारंपरिक काम करने के लिए जल्द ही उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

योगीराज ने कहा कि जब सरकार ने शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित करने का फैसला किया, तो इसके लिए देशभर के मूर्तिकारों से मूर्ति के नमूने आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार मेरा नमूना चुना गया और तब से प्रधानमंत्री कार्यालय निजी तौर पर इस कार्य की प्रगति की निगरानी कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति बनाने के लिए मैसुरू में एचडी कोटे से काले ग्रेनाइट के पत्थर का चयन किया और सात लोगों की एक टीम के साथ इस पर काम शुरू कर दिया।

उनके मुताबिक, 12 फुट ऊंची प्रतिमा का वजन करीब 28 टन है। मूर्ति जुलाई में बनकर तैयार हो गयी थी, जिसके बाद इसे उत्तराखंड ले जाया गया। मूर्ति को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से निर्धारित स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि परिवार में हुए एक हादसे की वजह से वह इस कार्यक्रम में जा नहीं सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल