लाइव न्यूज़ :

टीका नहीं लगवाए शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को विद्यालय आने की अनुमति नहीं दी जा सकती: केरल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 नवंबर केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने रविवार का कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 का टीका नहीं लगवाए हुए कुछ शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के विद्यालय आने को प्रोत्साहित नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि इस विषय को उस समिति के संज्ञान में लाया जाएगा जो कोविड-19 प्रोटोकॉल (नियमों) को देखती है क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा का मामला है।

सिवनकुट्टी ने कहा, ‘‘ हम उन्हें बाध्य नहीं कर रहे हैं लेकिन उनसे घर में ही रहने को कहा है। विद्यालय फिर से खोले जाने से पहले जारी दिशानिर्देशों में हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारी निश्चित रूप से टीका लगावा चुके हों। ’’

कुछ अध्यापक प्रशासन के निर्देश के बाद भी टीकों की खुराक लिये बगैर विद्यालय आ रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग टीके नहीं लेने के उनके फैसले का किसी भी सूरत में समर्थन नहीं कर सकते हैं। अधिकतर शिक्षक टीकाकरण के समर्थन में हैं और उन्होंने इस प्रक्रिया का पालन किया है। यह हमारे बच्चों एवं हमारे राज्य की सुरक्षा का मामला है। ’’

उन्होंने कहा कि करीब 5,000 शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों का अबतक अपना टीकाकरण नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण