लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केसः DGP से मिलने पहुंचीं BJP विधायक की पत्नी, कहा-पति के लिए न्याय की मांग करने आई हूं

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2018 11:57 IST

पीड़िता ने बताया 'मुझे न्याय दिलाने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं। डीएम ने मुझे एक होटल के कमरे तक ही सीमित कर दिया है, वे मुझे पानी भी नहीं दे रहे हैं। मैं केवल अपराधी को सजा दिलाना चाहती हूं।

Open in App

लखनऊ, 11 अप्रैलः उन्नाव जिले के बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती से गैंगरेप का आरोप लगने के बाद हंगामा बरपा हुआ है। पुलिस से लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर बीजेपी विधायक को गिरफ्तार न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, पीड़िता लगातार न्याय की गुहार लगा रही है। 

इस बीच बुधवार को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर डीजीपी ओपी सिंह से मिलने पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि डीजीपी ने कुलदीप सिंह को बातचीत के लिए बुलाया था। कुलदीप सिंह खुद डीजीपी से मिलने नहीं गए बल्कि अपनी पत्नी को मिलने के लिए भेजा। 

खबरों के अनुसार, डीजीपी से मिलने पहुंची कुलदीप सिंह की पत्नी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा 'मैं डीजीपी से अपने पति के लिए न्याय की मांग करने आई हूं।'

इधर, बलात्कार पीड़िता ने बताया 'मुझे न्याय दिलाने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं। डीएम ने मुझे एक होटल के कमरे तक ही सीमित कर दिया है, वे मुझे पानी भी नहीं दे रहे हैं। मैं केवल अपराधी को सजा दिलाना चाहती हूं।

आपको बता दें कि उन्नाव में हुए गैंगरेप से हर कोई हैरान है। बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। बीते रविवार को महिला ने विधायक पर आरोप लगाया था, जिसके बाद पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत हो गई थी। 

इस मामले में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लेते हुए एसआईटी को बुधवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, सीएम के सक्त आदेश के बाद  गठित एसआईटी आज यानि बुधवार को ही उन्नाव का दौरा करे और मामले में पहली रिपोर्ट भी आज शाम तक पेश कर देंगे। पीड़िता द्वारा बीजेपी विधायक पर केस दर्ज करवाने की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

ऐसे में आज शाम रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम योगी बड़ा  एक्शन लेंगे। बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया, कहा कि उसे नौकरी का झांसा देकर विधायक के पास पहुंचाया गया। वहीं, एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है जो पीड़िता के पिता का बताया जा रहा है जिसमें पिता खून से लथपथ मदद की गुहार लगा रहा है।आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अतुल सिंह सेंगर पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट का आरोप है।

टॅग्स :गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी