लाइव न्यूज़ :

उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को कमलनाथ ने दिया मध्य प्रदेश में बसने का आमंत्रण, सूबे के बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- राजनीतिक रोटियां न सेकें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 5, 2019 03:43 IST

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को दिए गए प्रदेश में बसने के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही.

Open in App

मध्य प्रदेश में दुधमुंही बच्चियों से लेकर स्कूली छात्राएं तक हैवानियत की शिकार हो रही हैं. बच्चियां न घरों में सुरक्षित हैं, न स्कूल में और न मां के आंचल में. मुख्यमंत्री कमलनाथ को उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को प्रदेश में बसने का आमंत्रण देने से पहले यह बताएं कि मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था आज किस दौर में पहुंच गयी है. मध्यप्रदेश की बेटियों को कितनी सुरक्षा वे दे पा रहें हैं ? यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को दिए गए प्रदेश में बसने के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह आमंत्रण बताता है कि वे संवेदनशील विषयों पर भी राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आते हैं. सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में कमलनाथ सरकार सत्ता में आई है, बच्चियों और मासूमों पर जुल्म का सिलसिला थम नहीं रहा है. कहीं दुधमुंही बच्ची को मां के आंचल से छीनकर हैवानियत का शिकार बनाया जाता है, तो कहीं किसी मासूम बच्ची की जिंदगी का सौदा टाफी या चाकलेट के बदले में किया जा रहा है. प्रदेश में दिनदहाड़े बच्चों को स्कूलों से उठाया जा रहा है और फिरौती वसूलने के बाद भी उनकी निर्मम हत्या कर दी जाती है.

राजधानी भोपाल में ही पुलिस चार दिनों तक एक अगवा बच्चे की खोज का नाटक करती रही और बच्चे को निर्ममतापूर्वक जलाकर मार डाला गया. दूसरी तरफ कमलनाथ की पुलिस एक युवक की पीट-पीटकर जान ले लेती है और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. प्रदेश के हालात इतने बदतर होने पर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ सारी हदें पार करते हुए उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को मध्यप्रदेश में बसने का आमंत्रण दे रहे हैं.

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ दुष्कर्म पीड़िता को बेटी की तरह का सुरक्षा देने का वादा कर रहे हैं तो उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या प्रदेश में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हो रही बेटियों को मुख्यमंत्री अपनी बेटियां नहीं मानते ? या फिर वे उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को भी ऐसे ही असुरक्षित माहौल के बीच प्रदेश में बसने का आमंत्रण दे रहे हैं?

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण