लाइव न्यूज़ :

"देश के 52 बैंकों द्वारा 1 लाख से अधिक ‘दिव्यांगजनों’ में बांटे गए 15700 करोड़ रुपए", भोपाल हाट में बोले केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

By भाषा | Updated: March 13, 2023 12:37 IST

भोपाल हाट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि ‘‘हम सभी को दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हमें देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से समाज के कमजोर वर्गों के विकास के लिए प्रयास करने की जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भोपाल हाट में ‘दिव्यांगजनों’ की मदद पर बोला है। उन्होंने कहा है कि देश के 52 बैंकों द्वारा 1 लाख से अधिक ‘दिव्यांगजनों’की मदद की गई है। उनके अनुसार, ऐसे ‘दिव्यांगजनों’ के वित्तीय सहायता के लिए 15700 करोड़ रुपए बांटे गए है।

भोपाल: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि देश के 52 बैंकों ने अब तक एक लाख से अधिक ‘दिव्यांगजनों’ को 15,700 करोड़ रुपए वितरित किए हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल हाट में तीसरे 10 दिवसीय दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रविवार को संबोधित किया था। 

देश के 52 बैंकों ने 1 लाख से अधिक ‘दिव्यांगजनों’ में बांटे 15,700 करोड़ रुपए-केंद्रीय मंत्री 

एक आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘अब तक, देश के 52 बैंकों ने एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 15,700 करोड़ रुपए वितरित किए हैं। हम दिव्यांगजन को एक महत्वपूर्ण मानव संसाधन के रूप में देखते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय विकास एजेंडे में दिव्यांगजन की चिंताओं को महत्व देते हैं।’’ हालांकि, मंत्री ने यह नहीं बताया कि किस अवधि के दौरान यह राशि वितरित की गई थी। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का आदर्श वाक्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ है। उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘हमारी सरकार समग्र और तथा सर्वमुखी विकास की दिशा में कार्य कर रही है ताकि दिव्यांगजन भी इस विकास की धारा में समान रूप से जुड़ सकें। 

वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘दिव्यांगजनों’को दी गई है रकम

केंद्रीय मंत्री के अनुसार,  ‘‘मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले चारों वित्त निगम एनबीसीएफडीसी, एनएसएफडीसी और डीएफसी के माध्यम से, विभिन्न चैनल सहभागियों के माध्यम से, दस्तकारों एवं अन्य कौशल प्राप्त लाभार्थियों को सावधि ऋण योजनाओं एवं माइक्रो फाइनेन्स योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं और अब तक देश में 52 लाख से अधिक लाभार्थियों को कवर करते हुए 15700 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।’’ 

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। 

हमें मिलकर दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए-केंद्रीय मंत्री 

मामले में उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘हम सभी को दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हमें देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से समाज के कमजोर वर्गों के विकास के लिए प्रयास करने की जरूरत है।’’ आपको बता दें कि पहला दिव्य कला मेला दिसंबर 2022 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें पांच लाख से अधिक लोग आए थे। इसके बाद मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में इसका सफल आयोजन किया गया है। 

टॅग्स :Madhya PradeshभोपालBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?