लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'रेस्टोरेंट फूड बिल में सर्विस टैक्स नहीं जोड़ सकते, वो चाहें तो फूड प्राइस बढ़ा लें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2022 21:51 IST

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेस्तरां द्वारा फूड बिल में 'सेवा शुल्क' जोड़ना अपराध है और यह पूरी तरह से ग्राहक के विवेक पर निर्भर करता है कि वो बिल के अलावा "टिप" दे या न दे।

Open in App
ठळक मुद्देरेस्तरां फूड बिल में सर्विस टैक्स नहीं ले सकते हैं, ये पूरी तरह से ग्राहक के विवेकाधिकार पर निर्भर हैफूड मेनू में दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन फूड बिल में टिप के शामिल करना गुनाह हैकेंद्र सरकार फूड बिल में सर्विस टैक्स लेने के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी ढांचा लाने वाली है

दिल्ली: भारत के रेस्तरां खाने के बिल में ग्राहकों से सर्विस टैक्स नहीं ले सकते हैं। ये पूरी तरह से ग्राहक के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है कि वो फूड सर्विस के बदले रेस्तरां को टिप देते हैं या नहीं।

इस मामले में गुरुवार को जानकारी देते हुए केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि रेस्तरां द्वारा फूड बिल में 'सेवा शुल्क' जोड़ना अपराध है और यह पूरी तरह से ग्राहक के विवेक पर निर्भर करता है कि वो बिल के अलावा "टिप" दे या न दे।

इस संबंध में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि यदि रेस्तरां मालिक अपने स्टॉफ के सैलरी में बढ़ावा करना चाहते हैं तो वो फूड मेनू में दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन बिल में टिप के शामिल करना गुनाह है।

इसके साथ ही मंत्री पीयूष गोयल ने रेस्तरां मालिकों की उस दलील को खारिज कर दिया कि अगर फूड बिल से सर्विस चार्ज हटा दिया जाता है तो इससे रेस्तरां को घाटा होगा।

केंद्र सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि वो रेस्तरां द्वारा फूड बिल में सर्विस टैक्स लेने के खिलाफ जल्द ही कानूनी ढांचा लाने वाली है।

पीयूष गोयल ने रेस्तरां द्वारा सर्विस टैक्स फूट बिल में जोड़े जाने के सवाल पर कहा, "रेस्तरां बिल में सर्विस टैक्स नहीं जोड़ सकते हैं, ये गलत हैष रेस्तरां स्टॉफ के वेलफेयर के लिए फूड प्राइस बढ़ा दें,  लेकिन बिल के साथ सर्विस टिप लेना गलत है।"

उन्होंने कहा कि इस, संबंध में कई कस्टमर्स ने सरकार से शिकायत की है और सरकार इस शिकायत पर बेहद गंभीर है। गोयल ने कहा, "रेस्तरां फूड की कीमते बढ़ा देंगे तो ग्राहकों को स्पष्ट पता तो चलेगा लेकिन अगर वो सर्विस टैक्स के नाम पर ग्राहकों से पैसा वसूलते हैं तो लोगों को खाने की वास्तविक कीमत का पता ही नहीं चलेगा।"

केंद्रीय मंत्री गोयल ने रेस्तरां और उपभोक्ताओं के संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कस्टमर्स सर्विस से संतुष्ट हैं या नहीं हैं वो इसका सुझाव रेस्तरां को देंगे और इससे रेस्तरां की गुणवत्ता में सुधार होगा।

केंद्र के साथ हुई इस बैठक में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI), फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) और मुंबई ग्राहक पंचायत और पुष्पा गिरिमाजी सहित उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Food MinistryPiyush Goyal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप