लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने भारतीय सैन्य अकादमी का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:55 IST

Open in App

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यहां स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का दौरा किया और कोविड 19 की परिस्थितियों के बावजूद यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण के स्तर की भूरि—भूरि प्रशंसा की । अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भट्ट ने अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और प्रशिक्षण ले रहे जेंटलमेन कैडेटों से भी मुलाकात की। यहां उन्हें प्रशिक्षण के पहलुओं के बारे में जानकारी देते हुए अकादमी की प्रशिक्षण सुविधाओं तथा बुनियादी संरचनाओं का भ्रमण कराया गया। अकादमी द्वारा यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री ने अकादमी में स्थापित उत्कृष्ट प्रशिक्षण स्तर की प्रशंसा की तथा कोविड की चुनौतियों के बावजूद जेंटलमैन कैडेटों को दिए जा रहे संपूर्ण प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने अन्य मित्र देशों के इतनी बडी संख्या में जेंटलमैन कैडेटों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की भी सराहना की। भट्ट ने आईएमए युद्ध स्मारक पर अकादमी के उन बहादुर पूर्व छात्रों की स्मृति में पुष्पचक्र भी अर्पित किया जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और जिनकी वीरता भावी सैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRIMC के लिए चयनित छात्रों को नगालैंड की तर्ज पर मिले स्कॉलरशिप, इस लिस्ट में महाराष्ट्र 5वें पायदान पर

भारतआईएमए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अफगान कैडेट अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो