लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हमला, कहा-कांग्रेस की गलत नीतियों का शिकार हुआ कश्मीर

By भाषा | Updated: September 23, 2019 20:05 IST

इतिहास का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष डा.भीमराव आंबेडकर सहित अनेक सदस्यों ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विचार का विरोध किया था लेकिन नेहरू जी ने सबको दरकिनार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा न्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने को भाजपा के संघर्ष की जीत बताया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की दुर्दशा के लिए इनकी नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने को भाजपा के संघर्ष की जीत बताया।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी यहां ‘नये भारत का एक संकल्प एक राष्ट्र- एक संविधान’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों और अनुच्छेद 35 ए को हटाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि पूरे देश के लोगों में यह भावना थी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्यसभा में राजग और भाजपा का बहुमत नहीं है और जो लोग हमारा विरोध कर रहे थे उन पार्टियों ने भी वहां इस बात का समर्थन किया। यह भी हमारी बहुत बड़ी जीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की गलत नीतियों का शिकार हुआ है कश्मीर। कश्मीर में न तो विकास हुआ और न ही कश्मीर की गरीबी दूर हुई। लगातार तुष्टिकरण की नीति के कारण कश्मीर की यह दुर्दशा हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका सबसे बड़ा कारण अगर कोई था तो कांग्रेस की नीति और विशेष रूप से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीति थी।’’

इतिहास का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष डा.भीमराव आंबेडकर सहित अनेक सदस्यों ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विचार का विरोध किया था लेकिन नेहरू जी ने सबको दरकिनार कर दिया। गडकरी ने कहा, ‘‘शेख अब्दुला ही पंडित नेहरू के कहने पर इस मुद्दे पर बाबा साहेब आंबडेकर से मिलने के लिए आए। बाबा साहेब के विरोध के बावजूद पंडित नेहरू ने आग्रह करके इस बात को संविधान सभा में पास करने के लिए सब लोगों केा मजबूर किया और यहीं बहुत बड़ी गलती हुई।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर 70 साल पुरानी गलती सुधारी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 समाप्त करना हमारे संघर्ष की विजय है। यह हमारी प्रतिबद्धता की विजय है।’’ 

टॅग्स :नितिन गडकरीधारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब