लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-जो नेता सपने पूरे नहीं करते, जनता उनकी पिटाई करती है

By भाषा | Updated: January 27, 2019 23:27 IST

मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री गडकरी ने कहा कि वह काम करते हैं और अपने वादों को पूरा करते हैं।

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जो नेता लोगों को सपने दिखाते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते, जनता उनकी पिटाई करती है। मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री गडकरी ने कहा कि वह काम करते हैं और अपने वादों को पूरा करते हैं।यहां एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘लोग ऐसे नेताओं को पसंद करते हैं जो सपने दिखाते हैं। लेकिन अगर सपने सच नहीं हुए तो लोग उन नेताओं की पिटाई भी करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सपने नहीं दिखाता बल्कि जो भी बात करता हूं उसे 100 प्रतिशत पूरा करता हूं।’’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग मंत्री रहने के दौरान अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं, जब राज्य में 1995 से 99 तक शिवसेना-भाजपा की सरकार थी। नागपुर के 61 वर्षीय सांसद ने कहा, ‘‘मुंबई में मीडिया वाले जानते हैं कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं। उन्होंने देखा है कि मैं कैसे परियोजनाओं को पूरा करता हूं। वे मुझ पर भरोसा करते हैं।’’ इसी समारोह में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भाजपा में शामिल हुईं। उन्हें पार्टी की महिला परिवहन शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। गडकरी ने पिछले महीने पुणे में एक समारोह में कहा था कि नेताओं को हार और विफलताओं को स्वीकार करना आना चाहिए।उनके इस बयान से कुछ दिन पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।विवाद खड़ा होने पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया है। 

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह