लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादों वाले बयान पर गडकरी की सफाई, बोले- मोदी और 15 लाख का नाम भी नहीं लिया!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 10, 2018 16:10 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें कहा गया कि हमें पता था सत्ता में नहीं आ सकते, इसलिए किए बड़े-बड़े वादे

Open in App

नई दिल्ली, 10 अक्टूबरः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान पार्टी के गले की फांस बनता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनको बयान को सामने रखकर बीजेपी पर हमला बोला। ऐसे में गडकरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले पर सफाई पेश की है। गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया है। उन्हें पहले मराठी सीखनी चाहिए।

सफाई पेश करते हुए गडकरी ने कहा, 'मैंने मराठी के एक कार्यक्रम में एक संदर्भ में कहा था कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहिए। इसके आधार पर दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार ने पूरी तरह से निराधार टेबल न्यूज छापी। राहुल गांधी ने बिना समझे ट्विटर पर मेरा अभिनंदन कर दिया।'

गडकरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी बात-चीत में कहीं भी नरेंद्र मोदी, भारत सरकार या 15 लाख का जिक्र नहीं किया था। बता दें कि राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादों पर बयान दिया था जिस पर विवाद मच गया।

गडकरी ने कहा था, 'हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि हम कभी सत्ता में नहीं आ सकते। इसलिए हमें बड़े-बड़े वादे करने की सलाह दी गई।' आगे जोड़ते हुए कहा, 'अब हम सत्ता में हैं। जनता हमें अब उन वादों की याद दिलाती है, जो हमने किए थे। हालांकि इन दिनों हम उन पर सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।' 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।

टॅग्स :नितिन गडकरीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब