लाइव न्यूज़ :

CAA पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ''मां-बेटे की जोड़ी'' देश को ''तोड़ने'' की दिशा में काम कर रही है

By भाषा | Updated: January 3, 2020 18:40 IST

मंत्री ने कहा कि 2019 कांग्रेस की ''ऐतिहासिक गलतियों'' को सुधारने का साल था। ठाकुर ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370, 35ए और तीन तलाक को खत्म किया। इसी प्रकार उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर के मुद्दे का समाधान किया जिसे पूरे देश ने स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी न किसी तरीके से हमारी सरकार ने सभी लंबित मुद्दों को हल कर दिया।ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इसे (सीएए) को नहीं पढ़ने की कसम खाई है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) में एक भी ऐसा शब्द बताएं जिसमें नागरिकता लेने की बात की गयी हो। ठाकुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ''मां-बेटे की जोड़ी'' देश को ''तोड़ने'' की दिशा में काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि 2019 कांग्रेस की ''ऐतिहासिक गलतियों'' को सुधारने का साल था। ठाकुर ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370, 35ए और तीन तलाक को खत्म किया। इसी प्रकार उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर के मुद्दे का समाधान किया जिसे पूरे देश ने स्वीकार किया।

किसी न किसी तरीके से हमारी सरकार ने सभी लंबित मुद्दों को हल कर दिया।'' ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इसे (सीएए) को नहीं पढ़ने की कसम खाई है और वे संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान भी मौजूद नहीं रहे।

उन्होंने कहा, '' मैं कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चुनौती देना चाहता हूं कि वे सीएए में एक भी शब्द ऐसा बताएं जिसमें नागरिकता लेने की बात की गयी हो।’’ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वालों को ओबीसी और दलित विरोधी घोषित कर देना चाहिए।

गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न के कारण वहां से आने वाले लोगों में ज्यादातर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित वर्ग से हैं। उन्हें सम्मान देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए हैं।

राय ने ओबीसी समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,'अगर कोई सीएए का विरोध करता है तो उसे दलित विरोधी और ओबीसी विरोधी घोषित कर देना चाहिए।' 'सीएए का विरोध ओबीसी पर हमला है। मुट्ठी भर लोग बाहर निकल आए हैं और संशोधित कानून का विरोध कर रहे हैं।

ओबीसी लोगों को सिंह के समान गर्जना करनी चाहिए और प्रदर्शनकारियों से ज्यादा तेज आवाज उठानी चाहिए।' उन्होंने कहा,'सरकार देश से हर आतंकवादी को बाहर निकालेगी। वे (आतंकवादियों) या तो बाहर निकाले जाएंगे या जेल और जहन्नुम भेजे जाएंगे।'

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टसोनिया गाँधीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम