लाइव न्यूज़ :

उड़ान योजना के तहत सरकार ने 1000 हवाई मार्गों को शुरू करने का लक्ष्य तय किया है : पुरी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:18 IST

Open in App

रायपुर, सात फरवरी केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सौ ऐसे हवाई अड्डों को संचालित करने का लक्ष्य रखा है जो या तो बंद पड़े हैं या आंशिक रूप से संचालित हैं और उड़ान योजना के तहत कम से कम 1000 मार्गों को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में निजीकरण जरूरी हे क्योंकि हवाई अड्डों को संचालित करने में सरकार की विशेषज्ञता नहीं है।

भाजपा के राज्य कार्यालय केशुभाई ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट 2021-22 पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से घरेलू उड़ान सेवाएं एक मार्च से शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मंत्रालय ने सौ बंद या आंशिक रूप से संचालित हवाई अड्डों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है और उड़ान योजना के तहत कम से कम एक हजार हवाई मार्गों को शुरू किया जाएगा।’’

पुरी ने कहा, ‘‘56 हवाई अड्डों का उन्नयन किया जा चुका है और 2017 में उडान योजना शुरू होने के बाद 4500 करोड़ रुपये की लागत से 311 मार्गों पर हवाई सेवा शुरू हो चुकी है।’’

बजट 2021-22 के बारे में उन्होंने कहा कि इसे पेश किए जाने के बाद स्टॉक बाजार में काफी तेजी आई और देश भर के बुद्धिजीवियों और टिप्पणीकारों ने इसकी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले