लाइव न्यूज़ :

भदोही में चाचा ने सात साल की भतीजी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:49 IST

Open in App

भदोही शहर कोतवाली इलाके में एक चाचा द्वारा सात साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाले साहिल (22) ने बृहस्पतिवार की रात उसी घर में रहने वाले अपने बड़े भाई की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार को साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी साहिल को शनिवार को भदोही रेलवे स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया, जब वह ट्रेन से फरार होने की फिराक में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBhadohi Road Accident: बाइक से हुई टक्कर तो चालक को बनाया बंधक, कहे जातिसूचक अपशब्द; दलित ने लगाया मारपीट का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो