लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर रिसर्च: प्रतिरक्षा तंत्र के मौजूद नहीं रहने से कोरोना वैक्सीन के कारगर सिद्ध होने पर पड़ेगा असर

By भाषा | Updated: September 6, 2020 07:09 IST

भारत में शनिवार (5 सितंबर) को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 41 लाख के आंकड़े को पार कर गई, वहीं मृतकों की संख्या 70,000 से ज्यादा हो गयी है। कोविड-19 से इलाज के बाद 31,07,223 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना वायरस दोबारा हो सकता है। सीरो सर्वेक्षण आंकडों को लेकर कुछ ही अध्ययन हुए हैं लेकिन इससे ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया।

नई दिल्ली: विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में समुदायों के बीच कोविड-19 के तेजी से प्रसार और उभार (दूसरी लहर) से, बिना लक्षण वाले लोगों की, संक्रमण को फैलाने में संभावित भूमिका का संकेत मिलता है। टीका के कारगर सिद्ध होने के लिए शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र के लंबे समय तक बने रहने को लेकर भी अनिश्चितता की स्थिति है। आईसीएमआर के ‘इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ में एक संपादकीय के मुताबिक, बिना लक्षण वाले संक्रमितों की, कोराना वायरस संक्रमण को फैलाने में संभावित भूमिका को लेकर ठोस प्रमाण मिलने के बाद मास्क के इस्तेमाल को जारी रखने और अन्य उपायों को जारी रखने की पैरवी की जा सकती है।

डब्ल्यूएचओ के ईस्ट एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के लिए संचारी रोग के पूर्व निदेशक राजेश भाटिया और आईसीएमआर- राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रिया अब्राहम ने कोविड-19 महामारी पर एक संपादकीय लिखा है । इसमें कहा गया है कि महामारी के आरंभिक चरण में माना गया था कि कोविड-19 संक्रमण किसी को दोबारा नहीं होगा।

इसमें कहा गया, ‘‘नए अध्ययन से पता चलता है कि दोबारा संक्रमण हो सकता है । वायरस के फिर से सक्रिय होने या दोबारा संक्रमण और महामारी के संदर्भ में उसके महत्व को लेकर पुष्टि की प्रतीक्षा है। ’’ सीरो की मौजूदगी के जरिए संक्रमण और प्रतिरक्षा के बारे में पता लगाया जाता है।

सीरो सर्वेक्षण आंकडों को लेकर कुछ ही अध्ययन हुए हैं लेकिन इससे ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। संपादकीय में हाल में एक सीरो सर्वेक्षण के अध्ययन का जिक्र किया गया है कि जेनेवा, स्विट्जरलैंड की अधिकतर आबादी महामारी की इस लहर के दौरान संक्रमित नहीं हुई जबकि वह क्षेत्र कोविड-19 संक्रमण से बहुत ज्यादा प्रभावित है । इसमें कहा गया कि लंबे समय तक प्रतिरक्षा तंत्र के मौजूद नहीं रहने से टीका के कारगर सिद्ध होने पर भी असर पड़ेगा। टीका का असली असर तब पता चलेगा जब आगामी महीनों में अलग-अलग आबादी पर इसका इस्तेमाल होगा । वर्तमान में महामारी की रोकथाम में टीका को आखिरी उपाय माना जा रहा है । वैश्विक स्तर पर इसको लेकर प्रयास भी तेज हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब