लाइव न्यूज़ :

बेची जाएगी विजय माल्या से जुड़ी फोर्स इंडिया की आलीशान नौका, ब्रिटेन की अदालत ने दिया आदेश

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:34 IST

नौका फिलहाल साउथहैंपटन बंदरगाह पर जब्त है और न्यायालय द्वारा नियुक्त एडमिरल मार्शल पॉल फॉरेन बकाये की वसूली के लिए पोत का मूल्यांकन करेंगे और फिर बिक्री का आयोजन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकतर नेशनल बैंक की ओर से पेश वकील गिडेऑन शिराजी ने कहा, "अदालत के आदेश का मतलब है कि नौका की नीलामी की जानी चाहिए और दावाकर्ता को राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।"इस आलीशान नौका का स्वामित्व गिजमो इन्वेस्ट एसए और फोर्स इंडिया के पास है। दावा किया गया है कि जिगमो का मालिक विजय माल्या और फोर्स इंडिया का मालिक उनका बेटा सिद्धार्थ है।

ब्रिटेन की एक अदालत ने फोर्स इंडिया के स्वामित्व वाली आलीशान क्रीड़ा नौका को बेचने और उससे प्राप्त राशि का कतर नेशनल बैंक को भुगतान करने का सोमवार को आदेश दिया। इससे बैंक उसके पास रखी गारंटी को भुना सकेगा। ब्रिटेन में उच्च न्यायालय के एडमिरल्टी डिवीजन के समक्ष में सुनवाई के दौरान बैंक ने दावा किया कि शराब कारोबारी विजय माल्या का बेटा सिद्धार्थ माल्या इस आलीशन नौका का मालिक है।हालांकि, बैंक ने कहा कि वह मुद्दे में उलझना नहीं चाहता है और उसका 60 लाख यूरो के बकाया ऋण की वसूली से जुड़ा दावा है। लंदन में सोमवार को न्यायमूर्ति निगेल टीयरे के आदेश में कहा गया, "कर्ज के लिए दी गई जमानत (सिक्योरिटी) में माल्या द्वारा दी गई व्यक्तिगत गारंटी भी शामिल है, जो कि कर्ज लेनदार के साथ नजदीकी से जुड़ा है।"नौका फिलहाल साउथहैंपटन बंदरगाह पर जब्त है और न्यायालय द्वारा नियुक्त एडमिरल मार्शल पॉल फॉरेन बकाये की वसूली के लिए पोत का मूल्यांकन करेंगे और फिर बिक्री का आयोजन करेंगे। प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, अन्य दावाकर्ताओं को बिक्री की आय के लिए नोटिस देकर अपना दावा पंजीकृत कराना होगा। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला बैंकों का समूह दावाकर्ताओं में शामिल हो सकता है।कतर नेशनल बैंक की ओर से पेश वकील गिडेऑन शिराजी ने कहा, "अदालत के आदेश का मतलब है कि नौका की नीलामी की जानी चाहिए और दावाकर्ता को राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।" इस आलीशान नौका का स्वामित्व गिजमो इन्वेस्ट एसए और फोर्स इंडिया के पास है। दावा किया गया है कि जिगमो का मालिक विजय माल्या और फोर्स इंडिया का मालिक उनका बेटा सिद्धार्थ है।

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित